अजिंक्या रहाणे बोले- मेरा टारगेट वनडे में वापसी करना है, पिछला रिकाॅर्ड अच्छा है
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के 2018 के दौरे में राष्ट्रीय टीम के लिए सफेद गेंद से क्रिकेट खेला था। लगभग ढाई साल से नहीं खेलने के बावजूद, 32 वर्षीय रहाणे ने छोटे प्रारूप में वापसी करने के सपनों को नहीं छोड़ा है। एकदिवसीय क्रिकेट में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 90 मैचों में 35.26 की औसत से तीन शतक और 24 अर्धशतकों के साथ 2,962 रन बनाए।

अपने वनडे रिकाॅर्ड को बताया अच्छा
उन्होंने कहा, 'मैं सफेद गेंद से क्रिकेट में वापसी करने को लेकर आशान्वित हूं। अगर आप वनडे में उतरने से पहले मेरा रिकॉर्ड देखते हैं, तो यह वास्तव में अच्छा था। लोग स्ट्राइक रेट के बारे में बात करते हैं, औसत के बारे में बात करते हैं लेकिन टीम से ड्रॉप किए जाने से पहले मेरा रिकॉर्ड एकदिवसीय मैचों में बहुत अच्छा था।''

वनडे में वापसी करना है टारगेट
रहाणे को पिछले साल आईसीसी विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ''मैं वास्तव में विश्वकप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना चाहता था और उन्हें विश्व कप टीम में इस स्थान पर होना चाहिए था लेकिन अब तो यह खत्म हो गया है। अब इसके बारे में ज्यादा सोचा नहीं जा सकता है। अब मेरा टारगेट वनडे टीम में वापसी करना है और इसको लेकर मैं आश्वस्त हूं। मैं (विश्वकप) के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचता। लेकिन जब विश्व कप चल रहा था तो उस वक्त मैं काउंटी क्रिकेट खेल रहा था और मैं बतौर खिलाड़ी विश्व कप टीम का हिस्सा बनना चाहता था। खासकर जब आप जानते हैं कि आपने कड़ी मेहनत की है और अतीत में आपका रिकॉर्ड वास्तव में अच्छा रहा है।''

अभी दिल्ली के लिए अच्छा करना है उद्देश्य
इस बार के आईपीएल सीजन में रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। रहाणे ने कहा, ''मैं हमेशा उन चीजों के बारे में सोचता हूं जिन पर मैं एक क्रिकेटर के रूप में काबू पा सकता हूं और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकता हूं। अभी मेरा एकमात्र उद्देश्य दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा करना है। मुझे किस नंब पर उतारना है यह फैसला टीम मैनेजमेंट पर है कि वह मुझे कौन सी भूमिका देते हैं। अगर मुझे वे नंबर पांच या नंबर छह पर माैका देते हैं तो मैं नि:संदेह उसे स्वीकार कर लूंगा। यह मेरे लिए एक क्रिकेटर के तौर पर कुछ नया जानने का अवसर होगा।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
