अगर भारत-पाकिस्तान मैच हुआ टॉय तो क्या होगा नतीजा, सहवाग ने की विश्वकप मुकाबले पर भविष्यवाणी
नई दिल्ली। टी20 विश्वकप के आगाज के साथ ही दुनिया भर के फैन्स की निगाहें क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबले पर है जिसमें भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है। इस मैच में जहां भारतीय टीम अपने जीत के अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं पर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ विश्वकप में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने सीमित ओवर्स प्रारूप (वनडे और टी20) में खेले गये विश्वकप में अब तक 12 बार पाकिस्तान का सामना किया है और हर बार जीत हासिल की है।
और पढ़ें: 'रोमांच से ज्यादा मिलती है पहचान', कपिल देव ने गिनाये विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच के फायदे
यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भारत-पाकिस्तान की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के महत्व की बात करते हुए कहा कि जब भी यह दोनों टीमें एक-दूसरे का सामने आती हैं तो वहां पर चर्चा, डिबेट और फैन वॉर्स देखने की कोई कमी नहीं मिलती।
और पढ़ें: T20 WC से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुए फैबियन एलेन

भारत को हरा सकती है यह पाकिस्तानी टीम
वीरेंदर सहवाग ने अपनी बात कहते हुए साफ किया कि इस मेगा कॉन्टेस्ट से पहले भले ही काफी चर्चा हो रही है लेकिन वो मानते हैं कि पाकिस्तान की मौजूदा टीम के पास वो काबिलियत है जो भारत को हरा सकती है।
एबीपी न्यूज के शो विश्व विजेता पर बात करते हुए सहवाग ने कहा,' हम पिछले कई सालों से एक ही चीज सुनते आ रहे हैं और इस बड़े मैच से पहले उसके आस-पास ऐसा माहौल तैयार किया जाता है कि सबकुछ रोमांचक लगता है। हमेशा यह बात चर्चा में रहती है कि विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने कभी भी भारतीय टीम के खिलाफ जीत नहीं हासिल की है और वैसी ही चर्चा इस बार भी देखने को मिली है।'

अगर मैच हुआ टॉय तो क्या होगा नतीजा
सहवाग ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बात करते हुए कहा कि अगर हम मौजूदा परिस्थितियों पर बात करें तो मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम के पास 50 ओवर्स प्रारूप की तुलना में टी20 प्रारूप में भारत को हराने का ज्यादा मौका है। यह प्रारूप ऐसा है जहां पर एक खिलाड़ी किसी भी टीम को हरा सकता है। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम अभी तक यह कर नहीं पायी है और इस साल 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच का नतीजा हमें उसी दिन पता चलेगा।
इस दौरान सहवाग ने कहा कि हम बहुत समय से सुनते आ रहे हैं कि इस बार पाकिस्तान यह कर देगा, वो कर देगा लेकिन मुझे लगता है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच टॉय भी हो गया तो भी नतीजा भारत के पक्ष में जायेगा।

हम पाकिस्तान की तरह गलतबयानी नहीं करते
गौरतलब है कि वनडे विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 1992 के बाद से अब तक 7 बार भिड़ चुकी हैं जबकि 2007 में शुरू हुए टी20 प्रारूप में 5 बार भिड़ंत हो चुकी है और भारत की टीम 12-0 से अजेय है। सहवाग ने भारतीय टीम के अब तक अजेय रहने के रिकॉर्ड पर बात करते हुए कहा कि बड़े मौकों पर भारतीय टीम दबाव को सोखने में कामयाब रही है और पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी गलतबयानी करने से बची है, जिसके चलते उसे हमेशा जीत मिली है।
उन्होंने कहा,'अगर आप 2003 और 2011 विश्वकप की बात करें तो हम थोड़ा सा कम दबाव में थे और हमारी स्थिति पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर थी, तो मेरे विचार में जब हम उस एटिट्यूड के साथ खेलते हैं और बड़े बयान नहीं देते हैं तो बेहतर तैयारी करते हैं। अगर आप पाकिस्तानी एंकर्स पर नजर डालें तो उनकी तरफ से बड़े बयान आते हैं, जैसे कि हम तारीख बदल देंगे, लेकिन हम वैसा कभी नहीं कहते और बेहतर तैयारी करते हैं। जब आप बेहतर तैयारी से जाते हैं तो आप जानते हैं कि नतीजा क्या होने वाला है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
