गंभीर और चोपड़ा के शतकों ने दिल्ली को बचाया
धर्मशाला 03 दिसंबर.वार्ता. आकाश चोपडा .146 नाबाद. और गौतम गंभीर .103. ने अपने शानदार शतकों से आज यहां दिल्ली को हिमाचल के खिलाफ् रणजी ट्राफ्ी ग्रुप ए के मुकाबले में फ्ालोआन के सदमे से उबार लिया1 हिमाचल के पहली पारी में 343 के स्कोर के जवाब में वीरेन्द्र सहवाग की टीम 75 के स्कोर पर सिमट गयी थी और उसे फ्ालोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था
दूसरे दिन दिन का खेल खत्म होने पर दिल्ली ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 335 रन बना लिये थे और कुल मिलाकर 67 रन की बढत हासिल कर ली1 मिथुन मिन्हास 10 रन बनाकर चोपड़ा का साथ निभा रहे थे1 दिल्ली ने दूसरी पारी में भी आज दूसरे दिन सहवाग .32. का विकेट जल्द गंवा दिया1 सहवाग कल के स्कोर में सिर्फ् एक रन ही जोड़ सके और अशोक ठाकुर की गेंद पर मनिंदर बिसला के हाथों लपके गये1 लेकिन इसके बाद चोपड़ा और गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 230 रन की सोदारी की टीम को गहरे संकट से किसी हद तक उबार लिया1 उप्रेती पार्थिव मनोरंजन 1927 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications