मियामी। करीब 150 इंटरनेशनल मेडिकल एक्सपर्ट्स, साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स ने एक ओपेन लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने रियो डी जेनेरियो में अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन को किसी और जगह करवाने या फिलहाल के लिए टाल दिए जाने की मांग की है।
ओलंपिक का आयोजन गलत
चिट्ठी में कहा गया कि ब्राजील के जीका संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर रियो में खेल करवाने का दबाव बनाना 'गैर जिम्मेदाराना' और 'गलत' होगा। चिट्ठी में लिखा है कि़ सबसे बड़ी चिंता ग्लोबल हेल्थ को लेकर है। जीका वायरस ने स्वास्थ्य को इस तरह से नुकसान पहुंचाया है, जिसे विज्ञान ने पहले कभी देखा नहीं है।
कौन-कौन से देशों के एक्सपर्ट्स
इस चिट्ठी पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे, फिलीपीन, जापान, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और लेबनान समेत कई देशों के एक्सपर्ट्स ने साइन किए हैं। चिट्ठी के मुताबिक दुनियाभर के देशों से खेलों में शिरकत करने के लिए जब पांच लाख विदेशी पर्यटक आएंगे तो ऐसे समय पर एक गैरजरूरी खतरा बना रहेगा कि वे इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं।
पढ़ें-2.1 करोड़ डॉलर के साथ न्यूयॉर्क में पकड़े जाएंगे मच्छर
महामारी बन सकता है वायरस
वे अपने साथ इस वायरस को अपने साथ अपने देश ले जा सकते हैं, जहां जाकर यह एक महामारी का रूप ले सकता है। चिट्ठी में सवाल किया गया है कि क्या गरीबों के साथ ऐसा होना चाहिए? क्योंकि अभी तक इसके प्रकोप से बचे हुई जगहों जैसे अधिकांश साउथ एशिया और अफ्रीका, पर इसका प्रकोप बहुत गंभीर हो सकता है।