Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: 58 पारियों से तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, कोहली ने पूरे किए 12 हजार ODI रन

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि हो गई है। बल्लेबाजी के नए रिकॉर्ड बनाने के महारथी कोहली कैनबरा के मनुका ओवल में 12 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कैनबरा में भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेल रही है और विराट ने जैसे ही 23वां रन पूरा किया तो ये कीर्तिमान अपने नाम कर दिया। कोहली ने ना केवल 12 हजार बनाए बल्कि सबसे तेजी से बनाए। उन्होंने मात्र 242 पारियों में यह कारनामा किया है।

कोहली अन्य क्रिकेटरों से कितना आगे हैं उसका पता इसी बात से चलता है कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर सबसे तेज 12 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज थे जिन्होंने 300 पारियां ली थी। कोहली ने सचिन से 58 पारियां कम खेली हैं।

इस फेहरिस्त में तीसरा नाम रिकी पोंटिंग का है जिन्होंने 314 पारियों में यह कारनामा किया था। चौथे नंबर पर कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 226 पारियां खेली।

इसके अलावा सनथ जयसूर्या (379) और महेला जयवर्धने (399) भी ऐसे बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने 400 से कम पारियां इस कीर्तिमान तक पहुंचने में ली।

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है और कुल चार बदलावों के साथ उतरी है। शुबमन गिल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और टी नटराजन को जगह दी गई है। यह टी नटराजन के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू है।

जहां तक विराट कोहली की बैटिंग की बात है तो खबर लिखे जाने तक वे क्रीज पर थे और अच्छी पारी की ओर बढ़ रहे हैं।

बता दें कि भारतीय टीम यह वनडे सीरीज पहले ही दो शुरुआती मैच गंवाकर हार चुकी है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 10:39 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+