डुंगरपुर का निधन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डुंगरपुर का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया.
तीन दशक से अधिक समय तक क्रिकेट से जुड़े रहे डुंगरपुर को क्रिकेट समुदाय में प्यार से 'राजभाई' कहा जाता था. 73 वर्षीय डुंगरपुर 1996 से तीन वर्षों तक बोर्ड के अध्यक्ष रहे थे.
इन दिनों वह अल्ज़ाइमर्स बीमारी से पीड़ित थे.
राजस्थान के डुंगरपुर शाही घराने से जुड़े राज सिंह प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रह चुके थे. मगर वह अपने क्रिकेट से ज़्यादा अपनी प्रशासकीय क्षमता की वजह से जाने गए.
इसके अलावा वह भारत के कई क्रिकेट दौरों पर मैनेजर रहे और वरिष्ठ टीम के चयनकर्ता भी.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने डुंगरपुर के निधन पर अफ़सोस व्यक्त किया है.
बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इस मौक़े पर कहा, "भारतीय क्रिकेट में 30 सालों से भी ज़्यादा समय तक रहा डुंगरपुर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता."
मनोहर का कहना था, "राजभाई ने एक प्रशासक के तौर पर भारतीय क्रिकेट की तीन दशकों से भी ज़्यादा समय तक सेवा की और भारतीय क्रिकेट को उनका योगदान याद रखा जाएगा, ख़ास तौर पर बतौर बोर्ड अध्यक्ष उनका योगदान."
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
