Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुती चंद ने रचा इतिहास, वर्ल्ड युनिवर्सियाड गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। भारत की महिला एथलीट दुती चंद ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दुती चंद ने इटली के नैपोली में चल रहे वर्ल्ड युनिवर्सियाड गेम्स में 100 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। वह महिलाओं के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में 100 मीटर की रेस के दाैरान गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। दुती ने 100 मीटर रेस में 11.32 सेकंड का समय निकालते हुए रेस जीती। स्विट्जरलैंड की डेल पोंट दूसरे स्थान पर रही जिन्होंने 11.33 सेकंड में रेस पूरी की जबकि जर्मनी की क्वायाई ने 11.39 सेकंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

दुती वर्ल्ड युनिवर्सियाड के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। उनसे पहले 2015 में इंदरजीत सिंह ने शॉटपुट में पहला स्थान हासिल किया था। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, खेल मंत्री किरन रिजिजू ने दुती को बधाई दी। रिजिजू ने रेस का एक वीडियो भी अपने हैंडल से शेयर किया। राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए दुती ने कहा कि वे ओलिम्पिक में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देकर गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास करेंगी।

खेलमंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा कि मैं बचपन से इन खेलों में स्वर्ण का इंतजार कर रहा हूं। आखिरकार भारत को स्वर्ण पदक मिला। दुती चंद को विश्व युनिवर्सियाड खेलों में स्वर्ण जीतने पर बधाई। जीत की खुशी को ट्विटर पर शेयर करते हुए दुती ने कहा, "मुझे नीचे खींचों, मैं और मजबूती से वापसी करुंगी। सालों की कड़ी मेहनत और आपके आशीर्वाद से मैंने वर्ल्ड युनिवर्सियाड गेम्स की 100 मी रेस में गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया।" सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं के साथ फोटो पोस्ट करते हुए दुती ने लिखा, "मेरे साथ तस्वीर में सभी विजेता हैं।"

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 13:42 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+