ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड टीम मुश्किल में, 2 विकेट गिरे (लीड-3)
इंग्लैंड ने सारा टेलर (6) और कप्तान चार्लोट एडवडर्स (25) के विकेट गंवाकर 10 ओवर की समाप्ति तक 66 रन बना लिए थे। क्लेयर टेलर 21 और बेथ मोर्गन सात रन बनाकर खेल रही थीं। एडवर्ड्स ने अपनी 23 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।
इससे पहले, शैली निट्सचके (37), लेह पॉल्टन (39) और कॉरेन रोल्टन (38) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 164 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निट्सचके और पॉल्टन के बीच जोड़े गए 78 रनों के बूते निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। लिजा स्थालेकर ने भी 28 रन बनाए।
निट्सचके ने अपनी 25 गेंदों की पारी के दौरान छह बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचाया जबकि पॉल्टन ने 31 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।रॉल्टन ने अपनी 38 रनों की पारी के दौरान 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा जबकि स्थालेकर ने 21 गेंदों पर तीन चौके जड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 60 रन जोड़े।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है। गुरुवार को नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने भारत को 52 रनों से हराया था। फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications