For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : दुती चंद ने 200 मीटर की रेस में भी मचाया धमाल, जीता सिल्वर

Asian Games 2018: Dutee Chand wins Silver in 200m race | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 11वां दिन भारत के लिए उस वक्त ऐतिहासिक हो गया जब भारतीय टेबल टेनिस की मिक्स्ड टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर भारत की महिला एथलीट दुती चंद ने जकार्ता में बुधवार को महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। दुती चंद ने 23.20 सेकेंड का समय लिया। वहीं बहरीन की ओडीओंग ने 22.96 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया। इसके साथ ही ये भारत का इस दिन का पहला रजत था जो दुती ने भारत को दिलाया।

बता दें कि दुती चंद ने महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था। भारत ने 100 मीटर महिला दौड़ में पिछली बार 1998 में पदक जीता था जब रचिता मिस्त्री कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं। ओडिशा की 22 साल की दुती अपने पहले एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। आईएएएफ ने 2014 में अपनी हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन उन्होंने खेल पंचाट में अपील दायर की और इस मामले में जीत दर्ज करते हुए वापसी की। हाल में आईएएएफ के संशोधित नियम के तहत दुती हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के दायरे से बाहर रहीं जिससे उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिला। इस पदक के साथ ही भारत के पदकों की संख्या अब 53 हो गई है जिसमें रजत की संख्या अब 20 हो गई है वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड जीते हैं।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 18:07 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+