IPL 2020 : कब, कहां और किससे भिड़ेगा किंग्स इलेवन पंजाब, जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार (6 सितंबर) को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का पूरा शैड्यूल जारी कर दिया, जो 19 सितंबर से दुबई, अबू धाबी, शारजा जैसे तीन स्थानों पर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट मार्च में शुरू होने वाला था, लेकिन भारत में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि ने क्रिकेट बोर्ड को लीग में देरी के लिए मजबूर कर दिया और अब इसे देश से बाहर यूएई में स्थानांतरित कर दिया।
आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) पिछले 12 सत्रों के अपने लंबे इंतजार को खत्म करने और इस साल ट्रॉफी को घर लाने के लिए तत्पर है। पंजाब ने 2008 के संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपनी यात्रा शुरू की थी, लेकिन उसके बाद 2014 में उनका अंतिम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आया जहां वे उपविजेता रहे।

केएल राहुल यूएई में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करेंगे
बहरहाल, केएल राहुल के नेतृत्व और उनके मुख्य कोच के रूप में अनुभवी अनिल कुंबले की मौजूदगी से टीम इस साल संतुलित दिख रही है। साथ ही, वे क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस जॉर्डन और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगा शुरूआत
किंग्स इलेवन पंजाब 20 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2020 संस्करण के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टीम 24 सितंबर को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक और 27 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह में खेलेगी। फिर किंग्स 1 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस का सामना करने के लिए अबू धाबी में तैयार रहेगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दुबई में और 8 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई में ही खेलेंगे। अबू धाबी में 10 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, इसके बाद 15 अक्टूबर को शारजाह में आरसीबी के खिलाफ मैच होगा।

CSK के खिलाफ रहेगा लीग का आखिरी मैच
दुबई में 24 अक्टूबर को हैदराबाद का सामना करने से पहले क्रमशः 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को मुंबई और दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ पंजाब का मुकाबला होगा। इसके अलावा, वे केकेआर के खिलाफ 26 अक्टूबर को शारजाह और राजस्थानन राॅयल्स के खिलाफ 30 अक्टूबर को अबू धाबी में खेलेंगे। तो वहीं एक नवंबर को अबू धाबी में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके के खिलाफ भिड़ेगी जो उनका लीग का आखिरी मैच साबित होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
