गुल के कोलकाता टेस्ट में खेलने की संभावना
नयी दिल्ली 23नवम्बर .वार्ता. भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उमर गुल के खेलने की उम्मीद है1 पाकिस्तानी टीम के मैनेजर तलत अली ने कल यहां बताया कि गुल क े पीठ की चोट बहुत गंभीर नहीं है और यदि उनकी चोट एक दो दिन में ठीक हो जाती है तो वह कोलकाता टेस्ट में खेल सकते हैं
उन्होंने कहा ..उमर ने यहां एक स्थानीय विशेषज्ञ की सलाह ली थी और विशेषज्ञ ने चोट को बहुत गंभीर नहीं बताया है कुछ दिनों के आराम के बाद वह दोबारा खेलने के लिए फिट हो जाएंगे 1... उन्होंने कहा कि गुल की एमआरआई रिपोर्ट को लाहौर स्थित चिकित्सकीय आयोग को भेज दिया गया है और टीम प्रबंधन इस बारे में जल्द ही उनकी राय लेगा
भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुल को पीठ में चोट आई थी इसके बावजूद उन्हें टेस्ट दौरे के लिए टीम में शामिल रखा गया
अमित.उप्रेती.रमेश133
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications