सकलैन मुश्ताक का बयान- इस मामले में कोहली से बेहतर हैं बाबर आजम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की तुलना की जाती है। हालांकि बाबर खुद कह चुके हैं कि वो कोहली की बराबरी नहीं कर सकते है। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। कोहली हर मामले में बाबर से कई गुना बेहतर हैं। चाहे बात बताैर बल्लेबाज की हो या फील्डर, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने वो चीज बताई जो बाबर को कोहली से बेहतर बनाती है।

यह चीज बाबर को बनाती है बेहतर
सकलैन के अनुसार, बाबर आजम का शांत स्वभाव एक ऐसा प्वॉइंट है, जिसमें कोहली पीछे रह जाते हैं। बाबर ने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उनकी तुलना कोहली और आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों से की जाने लगी है। सकलैन ने कहा, 'कोहली ज्यादा आक्रामक हैं और बाबर विनम्र हैं। स्पोर्ट साइंस जो हमें सिखाता है, उसे अगर हम देखें तो बाबर का शांत स्वाभाव उन्हें कोहली से आगे रखता है। लेकिन बाबर और कोहली की तुलना करना सही नहीं है क्योंकि कोहली काफी लंबे समय से क्रिकेट खेल हैं।

दोनों में है रनों की भूख
सकलैन ने आगे कहा, 'दोनों महान खिलाड़ी हैं। दोनों के पास शानदार तकनीक है, और मानसिक रूप से भी काफी मजबूत हैं। दोनों में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की भूख है और क्रिकेट के प्रति जुनून है।'
वो 5 स्टेडियम जहां अभी भी करवाए जा सकते हैं IPL 2020 के सारे मैच

कोहली अपने आप में एक इलेवन
बता दें कि इससे पहले सकलैन ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा था, 'मैं मोईन अली और आदिल रशीद को यही कहता था कि कोहली का विकेट पूरी भारतीय टीम को आउट करने जैसाहै। वह अपने आप में एक इलेवन है। लेकिन मैं उनसे यह भी कहता था कि दबाव सिर्फ आप पर ही नहीं, उस पर है। पूरी दुनिया उसे देख रही है। वह दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है लेकिन सही रणनीति, कल्पनाशक्ति और जुनून के साथ गेंदबाजी से आप भी कमतर नहीं हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
