CPL 2020: मैदान पर सुपरमैन बने 48 साल के प्रवीण तांबे, हवा में उड़कर लिया कैच, देखें Video
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच वेस्टइंडीज में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के जरिये लीग क्रिकेट का वापसी हुई है। इस साल प्रवीण तांबे पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं जिन्होंने सीपीएल में हिस्सा लिया है जो कि वेस्टइंडीज में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से तहलका मचाते नजर आ रहे हैं। प्रवीण तांबे ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। टीकेआर के लिये खेलने वाले प्रवीण तांबे इस सीजन में तहलका मचा रहे हैं और उनकी टीम ने लीग में लगातार आठवीं जीत दर्ज की है।
और पढ़ें: 'कहीं देर न हो जाये', दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को बचाने के लिये क्विंटन डिकॉक ने लगाई गुहार
प्रवीण तांबे की उम्र 48 साल की है और बुधवार को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिऑट्स के खिलाफ खेले गये मैच में एक ऐसा कैच लपका जो कि उनकी उम्र के लिये लगभग असंभव है। तांबे की ओर से लपके गये इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इस कैच का वीडियो शेयर किया गया है।
और पढ़ें: इंग्लैंड में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टेस्ट क्रिकेट में यह बदलाव चाहते हैं वकार यूनिस

हवा में उड़कर तांबे ने लपका कैच
प्रवीण तांबे ने 48 साल की उम्र में जिस तरह का 'फ्लाइंग कैच' लपका उसे देखना काफी शानदार था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिनबागो की टीम ने पहले विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 59 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
प्रवीण तांबे ने कैरी पीयरे की गेंद पर एविन लुइस का कैच जिस तरह से लपका, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रवीण ताम्बे ने यह कैच लपक कर साबित कर दिया कि उम्र महज एक नंबर है और आपकी फुर्ती का इससे कोई लेना-देना नहीं।

इस कारण तांबे को आईपीएल से होना पड़ा बाहर
उल्लेखनीय है कि प्रवीण तांबे ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुमति के बिना दुबई और शारजाह में हुई टी10 लीग में हिस्सा लिया था जिसके चलते उन्हें केकेआर की ओर से खरीदे जाने के बावजूद आईपीएल से बैन कर दिया गया। बीसीसीआई की पॉलिसी के मुताबिक कोई भी भारतीय क्रिकेटर आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा किए बिना किसी विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है।
|
वायरल हो रहा है तांबे के कैच का वीडियो
गौरतलब है कि प्रवीण तांबे का यह कैच सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सीपीएल ने इस कैच को 'गुगली मैजिक मूमेंट ऑफ द गेम' करार दिया है।
आपको बता दें कि प्रवीण ताम्बे कुल 33 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 28 विकेट लिए हैं। ताम्बे ने 2016 के बाद से कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है। 2013 में उन्होंने 41 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू मैच खेला था। इस साल के आईपीएल के लिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
