Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स रही सबसे चर्चित टीम, कोहली बने सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ी

IPL Most Talked about Team: आईपीएल समाप्त हो गया है लेकिन इसके बारे में बातें और जानकारियाँ अब भी आ रही हैं। आईपीएल में इस सीजन सबसे ज्यादा बार जिस टीम के बारे में चर्चा की गई है, उसकी रिपोर्ट सामने आई है। एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी की तरफ से इस बारे में खुलासा किया है।

इंटरेक्टिव एवेन्यूज नामक एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में चर्चा सबसे ज्यादा की गई। 7.6 मिलियन बार इस टीम की चर्चा हुई। दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस 6.2 मिलियन और मुंबई इंडियंस 5.4 मिलियन टाइम डिस्कशन के साथ तीसरे स्थान पर है।

इसके अलावा आईपीएल टीमों की सोशल मीडिया रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी सामने आई है। यहाँ विराट कोहली ने बाजी मार ली है। कोहली सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर चेहरा हैं और इस रिपोर्ट में भी उनका नाम टॉप पर आया है। इसके अलावा सभी टीमों में सबसे लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स रही है।

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लाइक के मामले में रिंकू सिंह ने बाजी मार ली। गुजरात के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। रिंकू ने अंतिम ओवर की पांच गेंदों में लगातार छक्के जड़े थे। सबसे ज्यादा मेंशन और इंगेजमेंट के मामले में कोहली, नवीन उल हक और गौतम गंभीर थे।

सबसे ज्यादा लोकप्रिय इमर्जिंग प्लेयर के मामले में रिंकू सिंह ने बाजी मार ली। अन्य सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए रिंकू सिंह इस मामले में टॉप पर रहे। केकेआर के लिए उनका काम ही ऐसा ही था।

Story first published: Monday, June 26, 2023, 19:33 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+