IND vs NZ: नील वैग्नर की गेंद से उड़े पुजारा के हेलमेट के परखच्चे, बाल-बाल बचे चेतेश्वर
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुये इस फाइनल मैच का पहला दिन पूरी तरह से बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गया, इस तरह टॉस भी नहीं किया जा सका। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहा और न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैच में कीवी टीम 5 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी जबकि भारतीय टीम ने 2 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाजों की जोड़ी के साथ ही जाने का फैसला किया।
भारतीय टीम के लिये शुबमन गिल (28) और रोहित शर्मा (34) ने शानदार तरीके से पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद काइल जैमिसन ने पहले रोहित शर्मा और फिर नील वैग्नर ने शुबमन गिल का विकेट लेकर मैच में वापसी करने का काम किया। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभालने का काम किया और टीम को वापस पटरी पर लाने का काम किया।
और पढ़ें: WTC Final IND vs NZ: काइल जैमिसन की चाल में फंसे रोहित शर्मा, लंच से पहले न्यूजीलैंड ने की वापसी
जहां विराट कोहली ने चौके के साथ पारी का आगाज किया तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पहली 35 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया और कॉलिन डि ग्रैंडहोम के खिलाफ अपनी 36 वीं गेंद पर चौका लगाकर खाता खोलने का काम किया। वहीं 38वीं गेंद पर पुजारा ने एक और चौका जड़कर अपना स्कोर 8 रन पर पहुंचाया। इस दौरान मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कुछ देर तक फैन्स की सांसे रोकने का काम किया।
पारी के 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर नील वैग्नर ने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउंसर फेंकने का काम किया। वैग्नर की इस गेंद पर पुजारा ने पुल शॉट मारने की कोशिश की, हालांकि गेंद सीधा उनके हेलमेट के ग्रिल पर जाकर लगी और हेलमेट के परखच्चे उड़ गये। इसको देखते हुए मैदान पर फिजियो आये और उनकी हालत ठीक होने के बाद वापस लौटे।
और पढ़ें: IND vs NZ: WTC फाइनल में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम, जानें क्या है कारण
आपको बता दें कि इस वाक्ये के कुछ देर बाद ही चेतेश्वर पुजारा एलबीडब्ल्यू होकर वापस पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पुजारा 8 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे। पुजारा ने अपनी पारी में 54 गेंद का सामना किया और सिर्फ 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications