'अभी धोनी के बल्ले से आयेंगे और चौके-छक्के', जानें क्यों माही से खुश हुए सुनील गावस्कर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में हार के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दमदार वापसी करते हुए लगातार 3 मैचों में जीत हासिल कर ली है और अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। सीएसके की टीम ने कोलकाता के खिलाफ अपने आखिरी मैच में न सिर्फ शानदार गेंदबाजी की बल्कि शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फैन्स को इस मैच में सीएसके की पुरानी झलक देखने को मिली, जिसमें न सिर्फ उनकी पसंदीदा टीम ने जीत हासिल की बल्कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी पुराना अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने 8 गेंदों में 2 चौके और एक डीप मिड विकेट पर लगाये गये बेहतरीन छक्के की मदद से 17 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: 'आईपीएल के चलते रन मशीन बने विराट कोहली', अजीत अगरकर ने की आरसीबी कप्तान की जमकर तारीफ
इस मैच में सीएसके की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराने का काम किया। खास बात यह रही कि कप्तान एमएस धोनी इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जिसका लगभग हर फैन को इंतजार था। इस मैच से पहले धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे खेलने उतर रहे थे लेकिन केकेआर के खिलाफ वह 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

धोनी के इस फैसले से खुश हैं गावस्कर
धोनी के इस फैसले से जितना फैन्स खुश हुए उतनी ही खुशी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर को भी हुई और उन्होंने माही के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा अभी आईपीएल 2021 में माही के बल्ले से और भी ज्यादा चौके-छक्के आयेंगे।
'स्टार स्पोर्ट्स' के साथ बात करते हुए गावस्कर ने कहा, 'यह बेहद खास लम्हा है, पूरा देश एमएस धोनी को बल्लेबाजी करते देखना चाहता है। ऐसे में वो जितनी ज्यादा गेंदों का सामना करेंगे, उतना ज्यादा सीएसके के लिये बेहतर होगा। मैं उन्हें आने वाले मैचों में ऐसे ही ऊपर आकर बल्लेबाजी करता देखना चाहता हूं, क्योंकि अभी आईपीएल 2021 में उनके बल्ले से अभी और चौक-छक्के आने बाकी हैं।'

आईपीएल में सिर्फ धोनी के पास है यह हुनर
सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि परिस्थितियों को उनसे बेहतर तरीके से पढ़ने का हुनर आईपीएल में शायद ही किसी और कप्तान के पास होगा।
उन्होंने कहा, 'धोनी के पास मैच के दौरान परिस्थितियों को पढ़ने का अनोखा हुनर है, उन्होंने वही काम इस मैच में भी किया। उन्हें लगा कि वो टीम की लय को बनाये रखने के लिये बेहतर उम्मीदवार हैं और यही कारण रहा कि वो खुद सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा से पहले बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने छोटी लेकिन टीम के लिये अहम पारी खेली।'

फैन्स के लिये बेहद खास रहा यह मैच
गौरतलब है कि इस मैच से पहले धोनी जिन 2 मैचों में बल्लेबाजी करने उतरे थे वहां पर उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस मैच में परिस्थिति को देखते हुए अपना बैटिंग ऑर्डर बदलने का काम किया। आपको बता दें कि धोनी ने अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जो छक्का मारा उसने फैन्स को पुराने दिनों की याद दिला दी। इस दौरान धोनी ने 3 कैच भी पकड़े और आईपीएल में 150 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
