WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरबजन सिंह और मोहम्मद कैफ ने भी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन सिंह ने बताया है कि भारतीय टीम में किस कीपर को खेलना चाहिए।
भज्जी ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं लगता किशन को अंतिम 11 में होना चाहिए। केएस भरत कुछ समय से निरंतर खेल रहे हैं। पहले ऋद्धिमान साहा थे और अब भरत हैं। उनको खिलाना चाहिए क्योंकि वह ज्यादा अनुभवी और अच्छे कीपर हैं। अगर राहुल फिट होते, तो मैं उनको नम्बर पांच या छह पर खिलाता।
हरभजन सिंह ने यह भी बताया कि टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण किस प्रकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पिच पर निर्भर करता है। अगर कम घास है और सूरज की रौशनी है, तो दो स्पिनर होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो तीन तेज गेंदबाजों के साथ जडेजा और शार्दुल ठाकुर को खिलाना चाहिए।
SL vs AFG: श्रीलंका ने अफगानिस्तान से लिया बदला, दूसरे ODI में बुरी तरह रौंदकर किया हिसाब बराबर
कैफ ने प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करते हुए कहा कि गिल और रोहित शर्मा को ओपन करना चाहिए। नम्बर तीन पर पुजारा को होना चाहिए और उनके बाद विराट कोहली आते हैं। नम्बर पांच के लिए कैफ ने अजिंक्य रहाणे का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैं भरत की जगह किशन को लेना चाहूँगा। नम्बर छह पर आक्रामक शॉट खेलने वाला खिलाड़ी चाहिए।
कैफ ने गेंदबाजी में बेहतर कोम्बिनेशन के लिए नम्बर साथ पर जडेजा और आठ पर शार्दुल ठाकुर को लेने की बात कही। तेज गेंदबाजी के लिए उन्होंने तीन नाम शामिल किये। पहला नाम मोहम्मद शमी और दूसरा नाम मोहम्मद सिराज के रूप में था। उनके अलावा तीसरे गेंदबाज के रूप में कैफ ने उमेश यादव को आपली प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल करेंगे।