T20 विश्व कप के बाद कोरोना वायरस के चलते EURO T20 स्लैम भी टला, पहली बार होना था आयोजन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आईसीसी ने हाल ही में टी20 विश्व कप को टालने का फैसला किया जिसके बाद आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंडस के संयुक्त भागीदारी से पहली बार आयोजित की जाने वाली नई फ्रैंचाइजी लीग यूरो T20 स्लैम लीग को अगले साल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यूरो टी20 लीग के आयोजकों, वित्तीय समर्थकों और संयुक्त क्रिकेट बोर्ड की पूरी कोशिश थी की वह इस लीग का आयोजन इसी साल करा सकें लेकिन कोरोना वायरस से जुड़ी अनुश्चितताओं, अंतर्राष्ट्रीय यातायात, क्वारंटीन जरूरतों और दर्शकों के मैदान पर गैर मौजूदगी को देखते हुए इसे अगले साल तक के लिये टालने का फैसला किया है।
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड (ICB) के मुख्य कार्यकारी वारेन ड्यूटरोम (Warren Deutrom) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को कहा, 'हमने टूर्नामेंट को आयोजित कराने को लेकर बीते कुछ सप्ताहों में वैक्लपिक उपायों पर चर्चा की। हमने एक ही मैच स्थल, कम टीमें, कम खिलाड़ियों का पूल, छोटा टूर्नमेंट, जिस समय सीमा में पिछले साल सितंबर में डबलिन में त्रिकोणिय सीरीज आयोजित की थी वो समय सीमा, इन सभी चीजों पर चर्चा की। लेकिन हमे लगा कि हम इस पर फैसला जितनी देर से लेंगे हमारे पास इसे आयोजित कराने का उतना ही अच्छा मौका होगा।'
और पढ़ें: 'मैच विनर नहीं थे सचिन-द्रविड़, शाहरुख ने दिया धोखा', अख्तर ने अपनी किताब में किया विवादित खुलासा
ड्यूटरोम ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया, 'हालांकि अब हमारे पास रास्ता नहीं बचा है। खासकर तब जब आयरलैंड सरकार ने 10 अगस्त तक पाबंदी बढ़ा दी है और स्लैम बोर्ड ने फैसला किया है कि कोरोनावायरस को लेकर अनिश्चित्ता को देखते हुए और असल उद्देश्य के साथ समझौता करने के बाद भी 2020 में इसकी शुरुआत नहीं हो सकती।'
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने सुनाया धोनी का किस्सा, जब प्रवीण कुमार के डेब्यू पर हुए थे नाराज
गौरतलब है कि 3 क्रिकेट बोर्ड की साझेदारी में आयोजित की जाने वाली इस नई टी20 लीग यूरो T20 स्लैम का आगाज पिछले साल अगस्त में ही शुरू होना था लेकिन इसे किन्हीं कारणों से 2020 तक के लिए टाल दिया गया था। अब एक बार फिर से कोरोना वायरस के चलते इसे 2021 तक के लिये टाल दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
