
अब हैं मशूहर रशियन माॅडल
आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि लिसिना की टागो की लंबाई 4 फीट 3 इंच है। लिसाना ने अपना करियर बास्केटबाॅलसे शुरू किया था लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने इसे छोड़ माॅडलिंग की ओर रूख कर लिया। लिसिना अब मशहूर रशियन माॅडल हैं। लिसिना ने हाल ही में लंदन में एक टीवी शो दाैरान कहा कि उनकी अब खेल में कोई दिलचस्पी नहीं हैं, वह केवल माॅडलिंग की ओर ध्यान दे रही हैं।

राष्ट्रीय टीम के लिए दिया है अहम योगदान
हालांकि लिसिना का परिवार खेल से जुड़ा आता है। उनकी मां स्थानीय स्पार्टक टीम के लिए खेलती थीं और उनके पिता एक पेशेवर बास्केटबॉल ट्रेनर थे। 32 साल की सििना का रूसी राष्ट्रीय टीम के लिए एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर रहा है। उनके सहयोग से रूस ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक कांस्य पदक, 2006 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत और साथ ही 2007 में यूरोपीय स्वर्ण पदक और 2009 में रजत पदक जीता था। लिसिना को बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपने पूर्व करियर के लिए खेल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रूस के मेरिटेड मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स के रूप में भी सम्मानित किया गया है।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
लिसिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। माॅडलिंग में करियर बना रहीं लिसिना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों की संख्या 1 लाख 59 से भी ज्यादा बढ़ा ली है। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और हंसी भरे वीडियो शेयर करती रहती हैं। लिसिना, जो तलाकशुदा हैं, अपने आठ साल के बेटे को अकेले रहती हैं। लंबीं टागों के कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और वह दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर मॉडल भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
