एडिलेड टेस्ट में चोटिल हुए द्रविड
एडिलेड 28 जनवरी.वार्ता. भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में चोट लगने के बाद दो सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बे्रट ली की एक बाउंसर द्रविड के दस्ताने पर लगी 1 इसके बाद टीम के फीजियो जान ग्लोस्टर से प्राथमिक उपचार बावजूद उन्हें आराम नहीं हुआ 1 इसके बाद उन्हें मैदान छोडकर जाना पडा
बाद में द्रविड की चोट का एक्सरे कराया गया जिसमें पता चला कि उनकी हाथ की उंगली टूट गई है 1 द्रविड ने बाद में पूरा दिन अपनी चोटिल उंगली की बर्फ से सेकाई की 1 उनके चोट की फाइनल रिपोर्ट का अभी इंतजार है हालांकि उन्हें पूर्ण रूप से फिट होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं 1 उल्लेखनीय है कि द्रविड को आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ होने वाले आगामी त्रिकोणीय श्रंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है 1 हालांकि यह उम्मीद जतायी जा रही है कि वह मार्च में भारत में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली श्रृंखला तक फिट हो जाएंगे
अमित पार्थिव मनोरंजन 1926 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications