Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले बॉलिंग का फैसला किया, पी कृष्णा ने किया डेब्यू

पुणेः आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हो रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

भारतीय टीम में पी कृष्णा का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हुआ है जकि क्रुनाल पांड्या को भी वनडे मैचों में मौका मिला है। सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिल पाई है लेकिन श्रेयस अय्यर नंबर चार पर होंगे। इसके अलावा केएल राहुल पर भरोसा जताया गया है और वे विकेटकीपर होंगे। लेकिन ऋषभ पंत टीम में नहीं हैं। राहुल नंबर पांच पर बैटिंग करेंगे। हार्दिक और क्रुनाल क्रमशः नंबर 6 और 7 पर बैटिंग करेंगे।

इस मैच में भारत की बैटिंग में काफी गहराई है क्योंकि शार्दुल ठाकुर 8 पर बैटिंग करेंगे और भुवनेश्वर कुमार 9 पर होंगे। वहीं स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव भी होंगे।

इससे पहले दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलकर आई हैं जिसमें भारत ने 3-2 से जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम इस दौरे पर टेस्ट सीरीज भी 3-1 से हार चुकी है और अब उसके बाद स्वदेश रवानगी से पहले कुछ हासिल करने के नाम केवल यही सीरीज बची है। लेकिन इस सीरीज में भी उसके पास जो रूट, क्रिस वॉक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी नहीं है।

यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और इस पर थोड़ी सी घास भी है जिसके चलते शुरुआती तौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी। पेसरों के लिए गेंद अच्छे से कैरी करेगी लेकिन आखिरकार यह एक पाटा विकेट ही होगा जिस पर स्पिनरों के लिए बहुत मदद की संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), केएल राहुल (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, पी कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (c), जोस बटलर (w), बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, मार्क वुड

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 13:20 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+