IPL 2020: जडेजा-रायडु ने आखिरी 5 ओवर में बटोरे 67 रन, दिल्ली को जीत के लिये 180 की दरकार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच शारजाह के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। जहां पर सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लीग में जीत के लिये 180 रनों की दरकार है। हालांकि दिल्ली के खिलाफ इस मैच में चेन्नई की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन अंबति रायडु और रविंद्र जडेजा की डेथ ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
और पढ़ें: IPL में इस बल्लेबाज के फैन हुए ग्रीम स्वान, कहा- ऐसा लगता है जैसे बेबी सहवाग खेल रहे हों
सीएसके के लिये अंबति रायडु (25 गेंद में 45 रन) और रविंद्र जडेजा (13 गेंद में 33 रन) ने आखिरी के 5 ओवर में 67 रन बटोरने का काम किया। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों ने आखिरी में 21 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की। जहां पर अंबति रायडु ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 4 छक्के लगाये तो वहीं जडेजा ने भी अपनी पारी में 4 छक्के लगाने का काम किया।
दिल्ली की टीम ने आज के मैच में शानदार शुरुआत की और पहले ही ओवर में सैम करन को तुषार देशपांडे ने एनरिच नॉर्किये के हाथों कैच कराया। नॉर्किये ने यह कैच बाउंड्री पर पकड़ा। इसके बाद शेन वॉटसन (36) और फाफ डुप्लेसिस (58) ने दूसरे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी की और टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकाला।
और पढ़ें: IPL 2020: 22 गेंद में 6 छक्के लगाकर डिविलियर्स ने जड़े 55 रन, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
नॉर्किये ने वॉटसन को बोल्ड कर दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई, वहीं धोनी को कैरी के हाथों कैच कराकर तीसरा विकेट हासिल किया। वहीं रबाडा ने डुप्लेसिस को कैरी के हाथों कैच कराया। हालांकि इसके बाद जडेजा और रायडु ने पारी को संभाला और तेजी से अपनी टीम के लिये रन बटोरे।
सीएसके के लिये इस जोड़ी ने 16वें ओवर में 10 रन, 17वें ओवर में 12 रन, 18वें ओवर में 13 रन, 19वें और 20वें ओवर में 16-16 रन बटोकर कर टीम को 179 के स्कोर पर पहुंचाया। सीएसके के लिये इस जोड़ी ने आखिर की 21 गेंदों में 50 रन जोड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications