Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक में सबके सामने कपड़े उतारने वाले कोचों पर हुई कार्रवाई

रियो डी जनेरियो। रियो ओलंपिक 2016 के कई ऐसे पल हैं जो इंसान को हैरान भी करते हैं और शर्मसार भी, ऐसा ही एक किस्सा था जब मंगोलियाई टीम के कोचों ने जजों के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे।

डेंगू-चिकनगुनिया के बाद अब 'मायरो' वायरस ने उड़ाई डॉक्टरों की नींद

दोनों कोचों की इस हरकत ने पूरी दुनिया को हतप्रभ कर दिया था। लेकिन अब कोचों को सजा सुना दी गई है और उन पर जजों के फैसले के खिलाफ अमर्यादित बर्ताव करने के कारण तीन साल का बैन लगा दिया गया है।

आपको बता दें कि क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को हराने वाले मंगोलियाई पहलवान गांजोरिजीन मेंडेकनेरन का ब्रॉन्ज मेडल के लिए उज्बेक पहलवान इख्तियोर नवरूजोव के साथ मुकाबला हुआ था। मैच के आखिरी सेकंड में ना जानें कैसे मंगोलियाई पहलवान को लगा कि वो मुकाबला जीत चुके हैं और वो अपनी जीत सेलिब्रेट करने लगे, उनकी जीत में उनके दोनों कोच भी शामिल हो गए।

जानिए विवाहित महिलाओं के लिए मंगल-सूत्र क्यों है जरूरी?

लेकिन जजों ने जब फैसला सुनाया तो वो सब हैैरान रह गए और उन्होंने जजों पर ही उंगली उठा दी, वो शोर मचाने लग गए और तब भी नतीजा जब उनके फेवर नहीं आया तो उन्होंने जजों के सामने ही अपने कपडे उतारने शुरू कर दिए और अपने जूते उछाल दिए। जिसके बाद से उन सब को रिंग से निकाल दिया गया और उसके बाद उज्बेक पहलवान को विजेता घोषित कर दिया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+