Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उसैन बोल्ट: गोल्डन हैट्रिक लगाकर 'रन मशीन' ने लिया संन्यास, जानिए क्या कहा विदाई पर

रियो डी जेनेरियो। रन मशीन कहे जाने वाले दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले शख्स उसैन बोल्ट ने कल ओलंपिक गोल्ड जीतने के साथ ही संन्यास ले लिया। रफ्तार के इस सौदागर ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक खेलों में नौवां गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाबी पाई है।

पाकिस्तान से निर्वासित बुगती को भारत दे सकता है शरण

उन्होंने यह उपलब्धि कल यानी शनिवार को 4*100 मीटर रेस में जमैका की तरफ से खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम की है। वह इससे पहले रियो ओलं​पिक में ही 100 और 200 मीटर की रेस में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

अब शोभा डे ने किया पीवी सिंधु को लेकर ट्वीट, लोगों ने Twitter पर जमकर उड़ाया मजाक

आपको बता दें कि लंदन और बीजिंग ओलं​पिक में भी उन्होंने तीन स्पर्धाओं में सोना अपने नाम किया था। इस तरह से लगातार तीन ओलंपिक खेलों की तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

​4*100 मीटर की इस रेस को पूरा करने में जमैका ने 37.27 सैकंड का समय लिया। बोल्ट ने ट्विटर पर भी बीजिंग, लंदन और रियो ओलंपिक में अपने खेल का जिक्र किया और खुशी जाहिर की।

Badminton: जानिए पीवी सिंधु के इन दो RECORDS के बारे में जो उनके लिए हैं बहुत स्पेशल

इस करिश्माई खिलाड़ी ने दुनियाभर में अपने प्रशंसकों को कभी निराश नहीं किया। नौ साल बाद 9 स्वर्ण पदकों के साथ रियो ओलंपिक में विराम लगने के साथ ही उनका नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया।

उनकी विदाई के साथ ट्रैक पर दिखने वाला दुनिया का सबसे तेज आदमी अब भविष्य में दौड़ता नहीं दिखाई देगा। बोल्ट का मानना है कि उनका 'मिशन ओलंपिक' अब खत्म हो चुका है।

ओलंपिक चैंपियन बोल्ट ने कहा कि , 'मैंने अपने देश की जरूरत को पूरा किया है और हमेशा ही देश का एम्बेसेडर बनने का प्रयास किया है। मैं रिटायरमेंट के बाद भी अपने देश और खेल के लिये ऐसा करता रहूंगा। दुनिया के सबसे सफल ट्रैक एथलीट बोल्ट को निश्चित ही आदर्श माना जा सकता है जिन्होंने अपने कॅरियर में एक बार भी डोप टेस्ट फेल नहीं किया है।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+