Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Rishabh Pant: पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने साहा की जगह पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। टीम की बल्लेबाजी मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली का अगले तीन टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होना टीम इंडिया के आगे के सफर को और मुश्किल बना रहा है। पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में पूरी टीम महज 36 रन के स्कोर पर सिमट गई, जिसके बाद टीम कई सवालों के घेरे में है। हालांकि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी तीन मैच खेले जाने बाकी है, लेकिन दूसरे टेस्ट के लिए टीम के प्लेइंग इलेवन को चुनना टीम के लिए चुनौतीभरा साबित हो रहा है।

पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग की बात करें तो कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड और पैट कमिंट ने मिलकर पूरी टीम को 36 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। ऐसे में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम को बड़ी तैयारी करने की जरूरत है। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कुछ बदलाव होंगे। इसमे एक बदलाव कीपर रिद्धिमान साहा हो सकते हैं। पहले टेस्ट में साहा कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 9, 4 रन बनाए।

कप्तान कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैच में उतर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि एमसीजी टेस्ट में रिषभ पंत टीम में शामिल हो सकते हैं। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि अगर टीम साहा की जगह पंत को जगह देती है तो मैं इस फैसले का समर्थन करूंगा। प्रसाद ने कहा कि हमारी कमेटी इस बात को लेकर स्पष्ट थी कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रिषभ पंत हमारी पहली पसंद होंगे। जब हम भारत में मैच की बात कें तो आपको छठे नंबर के बाद अक्सर बल्लेबाज की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में टीम में स्पेशलिस्ट विकेट कीपर को शामिल करने का विकल्प हो सकता है।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि मुझे इस बात का भरोसा है कि रिषभ पंत ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है और पिंक गेंद से अभ्यास कर रहे हैं। लिहाजा मैं टीम मैनेजमेंट के फैसले के साथ रहूंगा अगर टीम साहा की जगह पंत को टीम में शामिल कर सकती है।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 10:46 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+