इंग्लैंड को महिला विश्व कप का ख़िताब
इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ़ 86 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उन्होंने 17 ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया.
क्लेयर टेलर ने नाबाद 39 रन बनाए जबकि सारा टेलर ने 23 रन बनाए. इससे पहले न्यूज़ीलैंड की महिला टीम 20 ओवर में सिर्फ़ 85 रन बनाकर आउट हो गई थी.
इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया. उनके लिए यह फ़ैसला बिल्कुल सही साबित हुआ.
न्यूज़ीलैंड की पारी
शुरू से ही इंग्लैंड की टीम की शानदार गेंदबाज़ी के आगे न्यूज़ीलैंड की महिला टीम दबाव में नज़र आई. पहले ही ओवर में इंग्लैंड की महिला टीम को सफलता मिली.
लौरा मार्श ने पहले ही ओवर में सूज़ी बेट्स को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद तो न्यूज़ीलैंड के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया.
न्यूज़ीलैंड की टीम 85 रन बनाकर आउट हो गई. न्यूज़ीलैंड की ओर से सैटरदवेट ने सर्वाधिक 19 रन बनाए.
इंग्लैंड की ओर से कैथरिन ब्रंट ने सिर्फ़ छह रन देकर तीन विकेट चटकाए. निकी शॉ को दो विकेट मिले.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
