ENG vs SL: श्रीलंका को 89 रनों से हराकर इंग्लैंड ने किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती सीरीज
नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला गया, जहां पर इंग्लिश टीम ने श्रीलंका की टीम को आखिरी मैच में 89 रनों से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने का काम किया। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम को महज 91 रन पर समेटने का काम किया। इंग्लैंड के लिये डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल करने का काम किया तो वहीं पर सैम कर्रन ने 2 विकेट चटकाये। इन दोनों के अलावा क्रिस वोक्स , क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन और मोइन अली ने एक-एक विकेट हासिल करने का काम किया।
इससे पहले श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान (76) और जॉनी बेयरस्टो (51) ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 105 रनों की साझेदारी की। डेविड मलान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 48 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली तो वहीं पर जॉनी बेयरस्टो ने 43 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: Tokyo Olympics में इतिहास रचने की कगार पर हैं सानिया मिर्जा, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी
हालांकि श्रीलंका के लिये दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 17 रन देकर 4 विकेट हासिल करने का काम किया। वहीं पर फर्नांडो और इसुरु उडाना ने एक-एक विकेट हासिल लेने का काम किया। वहीं पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही अपना पहला विकेट खो बैठी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और 91 रन पर ऑल आउट हो गई।
गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने पहले दो मैचों में भी जीत हासिल करने का काम किया था। अब इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 29 जून से खेला जायेगा। वहीं इंग्लैंड की टीम को दूसरा मुकाबला एक जुलाई और तीसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जायेगा।
और पढ़ें: WTC फाइनल जीतने के बाद कीवी टीम को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, पासपोर्ट जब्त कर की खास डिमांड
इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिये कप्तान इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें जोस बटलर चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हैं और डेविड मलान को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड की टीम- इयोन मोर्गन(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, डेविड मलान, सैम कुरैन,टॉम कुरैन, लियाम डेवसन, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, जॉर्ज गार्टन, जेसन रॉय , डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications