For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

75 साल बाद जीता इंग्लैंड

By Staff
लंदन। लॉर्ड्स में खेले गए पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 115 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है।

इससे पहले कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। इंग्लैंड लॉर्ड्स में 75 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने में कामयाब हुआ है। इंग्लैंड ने यह जीत एंड्रयू फ्लिंटॉफ (92/5) और ग्रीम स्वान (87/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हासिल की।

इंग्लैंड के 522 रनों के जवाब में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 406 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल क्लार्क ने 136, ब्रैड हैडिन ने 80 और मिशेल जॉनसन ने तेजी से 63 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम 406 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे जबकि आस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 215 रन ही बना सकी थी। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 210 रनों की बढ़त मिली थी।

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 311 रन बनाकर घोषित करते हुए आस्ट्रेलिया के सामने 522 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कार्डिफ में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+