एंड्र्यू स्ट्रॉस बने इंग्लैंड टीम के नए कप्तान

By Staff

मिडिलसेक्स के 31 वर्षीय स्ट्रॉस इससे पहले वर्ष 2006 में पाँच टेस्ट मैचों की कप्तानी कर चुके हैं, जिस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सिरिज़ में जीत हासिल की थी.

एंड्र्यू स्ट्रॉस के कप्तान बनाए जाने पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक ह्यूज मॉरिस ने कहा है, "एंड्र्यू स्ट्रॉस कैरीबियाई दौरे की कप्तानी के लिए राज़ी हो गए हैं, वो वही कमाल दिखाएंगे जो उन्होंने वर्ष 2006 में माइकल वॉन के घायल होने के बाद मिली कप्तानी में दिखाया था."

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पीटरसन ने कोच पीटर मूर्स से विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. विवाद की वजह से उन्हें ईसीबी और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से निष्कासित कर दिया गया है.

कमाल की आशा

एंड्र्यू स्ट्रॉस कैरीबियाई दौरे की कप्तानी के लिए राज़ी हो गए हैं, वो वही कमाल दिखाएं गए जो उन्होंने 2006 में माइकल वॉन के घायल होने के बाद मिली कप्तानी में दिखाया था

एंड्र्यू स्ट्रॉस कैरीबियाई दौरे की कप्तानी के लिए राज़ी हो गए हैं, वो वही कमाल दिखाएं गए जो उन्होंने 2006 में माइकल वॉन के घायल होने के बाद मिली कप्तानी में दिखाया था

इंग्लैंड की टीम 21 जनवरी को वेस्टइंडीज़ के दौरे पर जा रही है जिसमें वो टेस्ट मैच और वनडे मैच खेलेगी.

हालाँकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्ट्रॉस ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय मैचों की भी कप्तानी करेंगे या नहीं क्योंकि वो ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय टीम के हिस्सा नहीं हैं.

स्ट्रॉस ने 55 टेस्ट मैचों में चार हज़ार 195 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल है. उन्होंने 78 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं और 31.98 की औसत से दो हज़ार 239 रन बनाए हैं.

विवाद के चलते इंग्लैंड टीम के कोच पीटर मूर्स भी पीटरसन के साथ अपने पद से हट चुके हैं. पीटरसन और मूर्स के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं और ये मतभेद खुल कर सामने आते रहे हैं.

मतभेद

मूर्स के कोच बनने के बाद टीम का प्रदर्शन काफ़ी ख़राब रहा है. पीटर मूर्स वर्ष 2007 में कोच बनाए गए थे जबकि पीटरसन पिछले साल अगस्त में कप्तान बने थे.

कप्तान बनने के बाद पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अपनी टीम को जीत दिलवाई. दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ भी 4-0 से जीती. पर उसके बाद से इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा है.

भारत के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में इंग्लैंड 5-0 से हारा. टेस्ट सिरीज़ में भी इंग्लैंड एक मैच हारा और एक ड्रॉ रहा.

18 महीने पहले डंकन फ़्लेचर की जगह कोच बनने के बाद से मूर्स की अगुआई में इंग्लैंड सात में से चार टेस्ट सिरीज़ हार चुका है.

Story first published: Thursday, January 8, 2009, 11:42 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+