वो पहला भारतीय क्रिकेटर, जिसे लड़की ने सबके सामने किए थे 13 'KISS'
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों में ना सिर्फ खेलने का हुनर होता है बल्कि ऐसा अंदाज भी उनमें होता है जिसका कायल हर कोई हो जाता है। कई फैंस अपने फेरवेट खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजते हैं। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका आर्शीवाद लेने के लिए फैंस सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए मैदान पर आ जाते हैं। वहीं महिला फैंस भी खुद पर काबू नहीं पा सकतीं जो स्टेडियम में दर्शकों के बीच बैठकर पोस्टर के जरिए प्यार का इजहार करती हैं। लेकिन एक ऐसा भारतीय क्रिकेटर भी है जिसे तो मैदान पर एक लड़की किस्स करने के लिए दाैड़ी आई।

पवेलियन लाैट रहे थे कि लड़की ने...
जी हां, वो क्रिकेटर हैं अब्बास अली बेग, जिन्हें 60 के दशक में लाइव मैच के दाैरान ही एक लड़की द्वारा किस्स मिली थी। तब वे पहले क्रिकेटर थे जिनके साथ ऐसी घटना घटी। अब्बास को भारतीय क्रिकेट का सबसे हैंडसम क्रिकेटर माना गया है। जब वो मैदान पर उतरते थे तो लड़कियां उन्हें देख होश खो बैठती थीं। यही कारण है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का 'ग्लैमर ब्वॉय' कहा जाता था। भारतीय टीम 1960 में मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही थी। टेस्ट मैच के आखिरी दिन जब अब्बास अली बेग बल्लेबाजी कर वापस पवेलियन की ओर लौट रहे थे तभी एक लड़की मैदान के अंदर आई और उनसे लिपट कर किस करने लगी।

एक नहीं, 13 किस्स किए थे
अब्बास के गले में जब लड़की लिपटी तो सभी देख रहे दर्शक भी हैरान रह गए थे। उस समय लड़की ने अब्बास को एक नहीं बल्कि 13 किस किए थे। उस समय ऑल इंडिया में कमेंट्री कर रहे विजय मर्चेंट ने कमेंट्री के दौरान मजाक में कहा था, 'जिस समय मैं शतक और दोहरा शतक लगाता था तो ये लड़कियां कहां थी।' बता दें कि इस टेस्ट में अब्बास अली बेग ने भारतीय दूसरी पारी में 58 रन बनाए थे। वहीं मैच ड्रा पर समाप्त हुए था।
|
बृजेश पटेल को भी किया था किस
सिर्फ अब्बास ही नहीं, पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल को भी एक लड़की द्वारा मैच के दाैरान सबसे सामने किस मिला था। साल 1975 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान साड़ी पहने एक महिला ने मैदान के अंदर जाकर बृजेश पटेल को चूमा था। तब बृजेश पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। बृजेश पटेल और साड़ी पहने महिला के चुंबन वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
