कोरोना के चलते Tokyo कर रहा है ओपनिंग सेरेमनी में कम VIP शामिल करने की तैयारी
टोक्यो : 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने जा रही है, लेकिन इसके पहले टोक्यो द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 1000 से कम वीआईपी शामिल करने की तैयारी की जा रही है। शुरुआती समय में कहा जा रहा था कि 10,000 तक के वीआईपी आ सकते हैं। लेकिन टोक्यो में कोरोना का बढ़ता असर देखते हुए फैसला लिया गया है कि वीआईपी लोगों की संख्या कम की जाएगी।
जापान के क्योडो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आयोजक 23 जुलाई को नेशनल स्टेडियम में होने वाले समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की संख्या में कटाैती करने के प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, यह पक्का तय करने का प्रयास किया जा रहा है कि जापान के सम्राट नारुहितो इस समारोह में शामिल हों और इस कार्यक्रम के उद्घाटन की घोषणा करें। समारोह में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन के भी अंतरराष्ट्रीय मेहमानों में शामिल होने की उम्मीद है।
बुधवार को, टोक्यो में लगभग छह महीनों बाद कोरोनो के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां 1149 नए संक्रमण सामने आए। यह 22 जनवरी के बाद से शहर में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या रही। नए आपातकाल की स्थिति के तहत, होटलों और बार को शराब नहीं परोसने के लिए कहा गया है।
पहले यह बताया गया था कि जापान में ब्राजील ओलंपिक टीम की मेजबानी करने वाले एक होटल में कोविड -19 मामलों का एक समूह सामने आया था। शहर के एक अधिकारी ने कहा कि टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में हमामात्सु शहर के होटल के सात कर्मचारियों ने खुद को कोरोना पाॅजिटिव पाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
