बड़ी खबर: 5 हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर से छीनी कप्तानी, जानें कौन बना नया कप्तान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पहले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करने के बाद टीम ने एक जीत तो हासिल की लेकिन उसके बाद उसे फिर से लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2021 में खेले गये 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फेरबदल करते हुए टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर को सीजन के बचे हुए मैचों की कप्तानी से हटाने का फैसला किया है। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में एक प्रेस रिलीज जारी कर सूचना दी है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को सीजन के बचे हुए मैचों की कप्तानी से हटाने के साथ ही नये कप्तान का भी ऐलान किया है और बताया है कि कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन बचे हुए 8 मैचों में टीम की कमान संंभालेंगे और टीम को जीत की राह पर वापस लाने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि केन विलियमसन ने साल 2018 में जब वॉर्नर बॉल टैंपरिंग की वजह से भाग नहीं ले पाये थे तब भी टीम की कमान संभालने का काम किया था और टीम को फाइनल तक लेकर गये थे।
और पढ़ें: IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने बताया- कैसे वापस लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, WTC निभायेगा अहम रोल
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा,'हैदराबाद की टीम इस बात की घोषणा करना चाहती है कि कल के मैच से लेकर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये केन विलियमसन टीम के नये कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट ने कल के मैच के लिये अपने विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में बदलाव करने का भी फैसला किया है।'
सनराइजर्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट के लिये यह फैसला लेना आसान नहीं रहा, खासतौर से डेविड वॉर्नर की ओर से सालों तक दिये गये अहम योगदान और प्रभाव को देखते हुए। जैसा की अभी भी सीजन का बड़ा हिस्सा खेला जाना बाकी है हमें उम्मीद है कि डेविड वॉर्नर मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह से हमारी सफलता और वापसी करने की राह में अपना अहम योगदान देना जारी रखेंगे।
और पढ़ें: IPL 2021: हरप्रीत बरार ने खोला राज, बताया कैसे हासिल किया मैक्सवेल, कोहली और डिविलियर्स का विकेट
गौरतलब है कि हैदराबाद की टीम फिलहाल अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है। उसे अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि हैदराबाद के बल्लेबाज इस सीजन खासा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं जिसके चलते उन्होंने 5 में से 3 मैच जीत के बेहद करीब पहुंच कर गंवायें हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
