Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final : भारत की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, 5 नामी खिलाड़ी किए बाहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को 18 जून से शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ यह भी तय हो गया कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए काैन खिलाड़ी उतरेगा। भारत ने 20 सदस्यीय विस्तारित टीम के साथ इंग्लैंड की यात्रा की थी। साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली टीम की अगुवाई करेंगे जबकि अजिंक्य रहाणे उप-कप्तान के तौर पर काम करेंगे।

5 नामी खिलाड़ी किए बाहर

5 नामी खिलाड़ी किए बाहर

मयंक अग्रवाल और शार्दुल ठाकुर को बाहर किया गया है। भारत ने हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को नामित किया है। सीनियर पेसर उमेश यादव को भी जगह मिली है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में उनके लिए ओपनिंग की, साउथेम्प्टन में नई ड्यूक गेंद का सामना करेंगे। अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मयंक और राहुल जैसे 5 नामी खिलाड़ी हैं जिन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।

भारत के 3 पेसर और दो स्पिनरों के साथ जाने की संभावना है लेकिन उन्होंने सिराज और उमेश का भी नाम लिया है। रिद्धिमान साहा के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना नहीं है, लेकिन उन्हें ऋषभ पंत के बैक-अप विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह मिली है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की टीम

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की टीम

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, ईशात शर्मा, मोहम्मद सिराज।

भारत की टीम की घोषणा न्यूजीलैंड द्वारा डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपने अंतिम 15 के नाम के कुछ घंटों बाद हुई। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आराम दिए जाने के बाद जहां केन विलियमसन की फिटनेस को लेकर संदेह था, वहीं यह मशहूर बल्लेबाज टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें सीनियर और युवाओं का अच्छा मिश्रण है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वैगनर। बीजे वाटलिंग, विल यंग।

भारत ने हाल ही में साउथेम्प्टन में एजेस बाउल में क्वारंटाइन अवधि के बाद 4 दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला। दूसरी ओर न्यूजीलैंड 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्रवेश कर रहा है।

Story first published: Tuesday, June 15, 2021, 19:21 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+