ENG vs AUS: मैनचेस्टर में ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, तोड़ा बटलर का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर 8 महीने बाद वापसी करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे मैच में 3 विकेट से जीत हासिल कर श्रृंखला अपने नाम की। बुधवार को मैनचेस्टर के मैदान पर खेले गये इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिये हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी ने छठे विकेट के लिये 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने का काम किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट में छठे विकेट के लिये की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी इस जोड़ी के नाम हो गया। सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लिश गेंदबाजी के सामने 67 रन के अंदर अपने 7 विकेट खो देने के चलते कंगारू टीम को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IPL 2020: मांकड़िंग को लेकर मुरलीधरन ने भी अश्विन के फॉर्मूले का समर्थन, कहा- लगे 5 रन का जुर्माना
हालांकि सीरीज के निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक बार फिर से अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे और सीरीज को अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 302 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 73 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये, हालांकि मैक्सवेल-कैरी की जोड़ी ने छठे विकेट के लिये 212 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: IPL 2020: मुश्किल में फंसे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, BCCI को लेटर लिख मांगी मदद

मैक्सवेल ने बनाये सबसे तेज 3000 रन
मैनचेस्टर में खेले गये इस मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 90 गेंदों में 108 रनोंं की पारी खेलते हुए अपने करियर का दूसरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही मैक्सवेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 300 वनडे रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया। उनकी इस पारी के बाद मैक्सवेल के वनडे क्रिकेट में 3063 रन हो गये हैं। इतना ही नहीं ग्लेन मैक्सवेल ने इस आंकड़े को पार करने के लिये सबसे कम गेंदों का भी सहारा लिया और वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

मैक्सवेल ने तोड़ा बटलर का रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल ने इस आंकड़े को पार करने के लिये 113 मैच की 103 पारियों में 123.03 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। उन्होंने 2440 गेंदों का सामना करते हुए यह आंकड़ा पार करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके लिये ग्लेन मैक्सवेल ने इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के रिकॉर्ड को तोड़ने का किया, जिनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। जोस बटलर ने अपने वनडे करियर में 2532 गेंदों का सामना करके 3000 रनों के आंकड़े को पार किया था।

टॉप 5 में 3 इंग्लिश खिलाड़ी, सिर्फ 1 भारतीय
गौरतलब है कि सबसे तेज 3000 वनडे रन के आंकड़े को पार करने वाले खिलाड़ियों की बात की जाये तो टॉप 5 में 3 इंग्लिश खिलाड़ी हैं। जोस बटलर के बाद इस लिस्ट में जेसन रॉय (2842 गेंद) तीसरे नंबर पर और जॉनी बेयरस्टो (2957 गेंद) चौथे नंबर पर काबिज हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव 2997 गेंद के साथ इस लिस्ट में 5 वें नंबर पर काबिज हैं।
आपको बता दें कि सीरीज के बाद ग्लेन मैक्सवेल अब यूएई में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने को तैयार हैं। वह यहां पर अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ेंगे। मैक्सवेल फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
