Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविड वाॅर्नर ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- भविष्य बहुत डरावना होने वाला है

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट क्रिकेट टीम विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। 33 साल के वॉर्नर का मानना है कि खिलाड़ियों का अपने परिवार से दूर रहना आसान नहीं होने वाला है। इस समय कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट पर लगा ब्रेक खत्म हो चुका है। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए कोरोना काल में खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें कई तरह की पाबंदियों से गुज़रना पड़ रहा है। ऐसे में वॉर्नर को लगता है कि इस परिस्थिति में खिलाड़ी परिवार से दूर रहने की बजाय संन्यास ले लेंगे।

परिवार के पहले

परिवार के पहले

वाॅर्नर के अनुसार, परिवार पहले है। उन्होंने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, 'मेरी तीनों बेटियां और पत्नी मेरे करियर का अहम हिस्सा हैं। आपको हमेशा सबसे पहले अपने परिवार के बारे में सोचना होता है और जब ऐसी विकट परिस्थिति हो तो आपको गंभीर फैसले लेने होते हैं। इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में नहीं हो रहा है। इस टूर्नामेंट को अपने देश में खेलना और खिताब जीतना एक आदर्श से होता, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है। अब जब भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन होगा तो मुझे इस बारे में दोबारा सोचना होगा।'

भविष्य बहुत डरावना होने वाला है

भविष्य बहुत डरावना होने वाला है

इसके आगे बात बढ़ाते हुए वॉर्नर ने कहा, 'मुझे हर एक प्वाइंट के बारे में सोचना होगा। क्या मेरी बेटियां स्कूल जा रही हैं, मेरी पत्नी ठीक है, मुझे इस सब के बारे में सोचना होगा. इनमें से बहुत कुछ मेरे फैसले का हिस्सा हैं। ऐसे मौके आते हैं जब आप बाहर जाते हैं और अपने परिवार को मिस करते हैं। अभी की परिस्थितियों में हमें परिवार को साथ ले जाने की छूट नहीं मिलने वाली है और भविष्य बहुत डरावना होने वाला है।'

अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए माैका

अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए माैका

बता दें कि 79 टी-20 मैचों में 2,207 रन बनाने वाले वॉर्नर ने मई में कहा था कि वह 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्वकप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा था, 'लगातार दो टी-20 विश्वकप खेले जाने हैं और टी-20 क्रिकेट से करियर शुरु करने के बाद मुझे लगता है कि अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए।' वॉर्नर ने आगे कहा कि भविष्य पर फैसला लेने के लिए उन्हें देखना होगा कि परिवार की स्थिति क्या है और उनके फैसले पर परिवारिक माहौल का असर काफी ज्यादा होगा। उन्होंने कहा, 'ऐसे मौके आते हैं जब आप बाहर जाते हैं और अपने परिवार को मिस करते हैं। इसलिए परिवार काफी महत्वपूर्ण है। परिवार को ध्यान में रखकर ही मैं भविष्य को लेकर फैसला करूंगा।'

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 17:44 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+