For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

BCCI ने इंग्लैंड टीम को लिखा, अपने होटल बिल का खुद भुगतान करें

भारत के दौरे पर आ रही इंग्लैंड की टीम को अपने होटल, यात्रा सहित तमाम खर्चों का बिल खुद देने को कहा गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत के दौरे पर टीम से ऐसा करने को कहा गया है।

By Ankur

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आने वाली इंग्लैंड की टीम को भारत में अपने होटल बिल खुद की जेब से भरने को कहा है।

DRS को लेकर ICC का बड़ा बयान, कुंबले निभा सकते हैं अहम भूमिका

दरअसल बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच एमओयू साइन नहीं होने की वजह से बीसीसीआई के सचिव अजय सिरके ने इंग्लैंड टीम के मैनेजर फिल नील से उनके होटल के बिल, यात्रा के दौरान खर्च सहित तमाम बिल का भुगतान खुद से करने को कहा है।

अजय सिरके ने मौजूदा परिस्थिति के बारे में फिल को लिखा है कि मैं आपका स्वागत करता हूं, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी देते हुए काफी पीड़ा हो रही है कि बीसीसीआई इस समय इंग्लैंड बोर्ड के साथ एमओयू पर साइन करने की स्थिति में नहीं है। इसकी वजह है कि कोर्ट ने मौजूदा समय पर किसी भी तरह के कॉट्रैक्ट पर रोक लगा दी है। आपको हुई असुविधा के लिए हमें बहुत खेद है।

सिरके ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट की लोढ़ा कमेटी को इस बाबत पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह की मंजूरी नहीं मिली है, जिसके चलते यह असुविधा हो रही है।

हालांकि सिरके ने इंग्लैंड टीम से इसके चलते हुई असुविधा के लिए मांफी मांगी है. यह पहली बार है जब कोई टीम भारत आई हो और उससे उसके बिल खुद देने को कहा गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+