Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 : विंडीज चारों खाने चित्त, इग्लैंड ने 5-0 से किया सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली। एक तरफ जहां आईपीएल का तड़का लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में विंडीज को चारों खाने चित्त कर दिया। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने मेहमान टीम को आखिरी मैच में 3 विकेट से हराकर 5-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। आखिरी मैच बेहद रोमांचक रहा। बारिश के कारण डर्बी में हुए यह मुकाबला 5-5 ओवर का करवाया गया।

विंडीज ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 41 रन बनाए और इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को शेष 3 गेंदें रहते हासिल कर लिया। हालांकि विंडीज ने इंग्लैंड को कड़ी चुनाैती दी थी। क्योंकि इंग्लैंड ने जीत के साथ अपने 7 विकेट भी गंवा दिए थे। विंडीज ने 17 रन तक ही उन्होंने 3 विकेट गंवा दिए। डींड्रा डॉटिन ने 7 गेंद पर 11 रनों की पारी खेली। हेली मैथ्यूज पहली ही गेंद पर आउट हो गईं थी। वहीं कप्तान स्टैफनी टेलर ने 10 गेंद पर 15 रन बनाए। इसके अलावा नताशा मैक्लीन ने 10 गेंद पर 14 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से फ्रेया डेविस, कैथरिन ब्रुन्ट और सोफी एक्सलेस्टोन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

जवाब में इंग्लैंड ने भी सिर्फ 5 रन तक 2 विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। टैमी ब्यूमोंट टीम की तरफ से सबसे ज्यादा (9) रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। विंडीज की तरफ से शमीला कॉनेल ने सिर्फ 2 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा इंग्लैंड की सारा ग्लेन को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन (7 विकेट और 46 रन) के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया।

Story first published: Thursday, October 1, 2020, 16:06 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+