IPL 2023: 'गुजरात टाइटंस आईपीएल नहीं जीती इसलिए हैरान हूं,' ऑस्ट्रलिया से आया बयान
Tom Moody on Gujarat Titans: पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार के साथ लीग में लगातार दूसरा खिताब हासिल करने से चूक गई। आईपीएल में गुजरात को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी भी हैरान हैं कि गुजरात कैसे हार गई। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए मूडी ने कहा कि मैं हैरान था कि गुजरात फाइनल हार गई और यह मुझे मानना होगा। उन्होंने हर विभाग में शानदार किया और जीत के लिए फेवरेट थे। पूरी सीजन के दौरान गुजरात ने निरंतर प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा गेम भी इस टीम ने जीते।
क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे 10 साल के खिताबी सूखे को खत्म, ऑस्ट्रेलिया तोड़ ना दे कहीं सपना
गौरतलब है कि गुजरात ने प्लेऑफ़ में सबसे ज्यादा 20 अंकों के साथ प्रवेश किया था और लीग चरण की टॉप टीम भी थी। गुजरात को चेन्नई ने पहले क्वालीफायर मैच में 15 रनों से हरा दिया था। इसके बाद गुजरात ने बेहतरीन वापसी की और मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।
फाइनल मुकाबले में बारिश के बाद चेन्नई ने जीत दज्र करते हुए इस लीग का पांचवां ख़िताब अपने नाम किया। 16 सीजन में मुंबई और चेन्नई ने 5-5 खिअब जीते हैं। फाइनल मैच में रिजर्व डे पर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद बारिश से खेल रुका और चेन्नई को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य दिया गया। चेन्नई ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। जडेजा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ते हुए चेन्नई की झोली में पांचवां खिताब डाल दिया।
पिछले साल जीतने के बाद इस बार गुजरात ने हर मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह खेल दिखाया। ऐसा लग भी रहा था कि गुजरात लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनेगी लेकिन जडेजा ने उनका सपना तोड़ दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
