IPL 2023: किन टीमों की होगी प्लेऑफ में एंट्री? गेल और डी विलियर्स ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
IPL 2023 Top 4 teams: 31 मार्च यानी शुक्रवार से आईपीएल के महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल 2023 का लीग राउंड 52 दिनों तक चलेगा, जिनमें कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले होंगे। इस सीजन आईपीएल का फाइनल मुकाबला 21 मई को खेला जाएगा। आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को लेकर अभी से ही भविष्यवाणी की जा रही है। क्रिकेट के दिग्गज लगातार आईपीएल को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।
गेल और डिविलियर्स ने चुनी टीम
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच पहली भिड़त देखने को मिलेगी। लंबे समय तक आईपीएल में बल्ले से धमाल मचाने वाले एबी डी विलियर्स और क्रिस गेल ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी पसंदीदा टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जताई है। इस लिस्ट में कई बड़ी टीमें शामिल हैं।
गुजरात दोनों की है पसंद
गेल और डी विलियर्स दोनों ने गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में रखा है। एबी डी विलियर्स ने गुजरात के अलावा चेन्नई, आरसीबी और हैदराबाद पर भरोसा जताया है। वहीं क्रिस गेल गुजरात के अलावा मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार बताया है। अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला में इस सीजन के आईपीएल के सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
आईपीएल 2023 में एबी डिविलियर्स की टॉप 4 टीमें:
- गुजरात
- चेन्नई
- बैंगलोर
- हैदराबाद
IPL 2023 में क्रिस गेल की टॉप 4 टीमें:
- गुजरात
- मुंबई
- राजस्थान
-लखनऊ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
