पीड़ितों के समर्थन में आई इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ एलिएस्टर कुक ने टीम का वह बयान पढ़ा जिसमें कहा गया था कि इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ी मुंबई में चरमपंथी हमले से प्रभावित लोगों के परिवारों को अपनी मैच फ़ीस की आधी राशि देंगे.
उन्होंने कहा,'' हम मुंबई हमले के बाद भारतीयों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करना चाहते हैं.''
एलिएस्टर कुक का कहना था कि इसके अलावा टीम उन परिवारों के साथ हमदर्दी जताना चाहती है जिनके प्रियजन मुंबई हमले का शिकार हो गए.
हम मुंबई हमले के बाद भारतीयों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करना चाहते हैं एलिएस्टर कुक
| |
उल्लेखनीय है कि इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दोनों टेस्ट मैचों की अपनी फ़ीस मुंबई हादसे के पीड़ितों को देने का फ़ैसला किया था.
एलिस्टर कुक ने स्पष्ट किया कि इंग्लैंड की टीम भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ जीतने के इरादे से यहाँ आई है.
उनका मानना था कि भारत के ख़िलाफ़ दो टेस्ट मैच की सिरीज़ में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. ग़ौरतलब है कि गुरुवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में शुरू हो रहा है.
हालांकि भारत से वनडे सिरीज़ 5-0 से हारने वाली इंग्लैंड टीम को टेस्ट मैचों में भी एक कमजोर प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
