Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-इंग्लैंड वनडे सिरीज़ रद्द हुई

सुरक्षा कारणों से भारत-इंग्लैंड की वनडे सिरीज़ को रद्द कर दिया गया है. अब बाकी के दोनों वनडे नहीं खेले जाएँगे. टेस्ट के बारे में बाद में फ़ैसला किया जाएगा.

भारतीय क्रिक्रेट बोर्ड (बीसीसीआई) बीसीसीआई के प्रवक्ता देवेंद्र प्रभुदेसाई का कहना था कि इंग्लैंड के अनुरोध के बाद सुरक्षा कारणों से बाकी के दो वनडे मैच रद्द कर दिए गए हैं.

उनका कहना था कि टेस्ट सिरीज़ के बारे में निर्णय बाद में लिया जाएगा.

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय क्रिक्रेट बोर्ड (बीसीसीआई) दौरा रद्द नहीं करना चाहता था, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और दौरा रद्द करने की माँग की थी.

उनका कहना था कि चैंपिंयंस ट्रॉफी के बारे में अभी कोई फ़ैसला नहीं किया गया है और इस बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एन श्रीनिवासन ने भुवनेश्वर में इंग्लैंड के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की थी.

इस बैठक में इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन, कोच पीटर मूर्स, मैनेजर रेग डिकास्को शामिल थे.

इंग्लैंड की टीम को अभी गुवाहाटी और दिल्ली में दो वनडे और अहमदाबाद व मुंबई में दो टेस्ट मैच खेलने थे.

वनडे मैचों के बाद पहला टेस्ट 11 दिसबंर से अहमदाबाद में और दूसरा 19 दिसंबर से मुंबई में खेला जाना है.

इसके पहले बुधवार को कटक में भारत की टीम ने इंग्लैंड को पाँचवे वनडे में भी हरा दिया था. कटक वनडे भारत ने छह विकेट से जीता था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+