T-20 : जब एबी डिविलियर्स ने 35 गेंदों में जड़े नाबाद 85 रन, खूब हुई छक्कों की बरसात
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आज भी मैदान पर वैसा ही तूफान लाते हैं जैसा अंतरराष्ट्रीय मैचों के दाैरान लाते थे। डिविलियर्स के नाम कई ऐसी पारियां दर्ज हैं जिन्हें आज भी देखने पर फैंस खुश हो जाते हैं। गेंदबाज किसी भी एंगल से गेंद फेंक दे, डिविलियर्स उसे बाउंड्री पार भेजने के लिए तैयार रहते हैं। पिछले साल 4 अगस्त को भी डिविलियर्स के बल्ले से ऐसी पारी निकली थी जिसमें चाैके कम जबकि छक्कों की बरसात होती दिखी थी।
दरअसल, पिछले साल इंग्लैंड में हुई टी20 ब्लास्ट लीग में डिविलियर्स मिडलेक्स की ओर से खेल रहे थे। एक ग्रुप मैच में डिविलियर्स ने धमाकेदार पारी खेलते हुए समरसेट के खिलाफ टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने महज 35 गेंदों में 251.42 की स्ट्राइक रेट नाबाद 85 रन ठोक डाले जिसमें 1 चाैके के साथ दनदनाते 9 छक्के शामिल रहे।

तीसरे नंबर पर आए थे बैटिंग करने
मिडलेक्स टीम टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई। पॉल स्टर्लिंग के साथ कप्तान डेविड मलान ओपनिंग करने आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 78 रनों की साझेदारी की। स्टर्लिंग 31 रन बनाकर आउट हुए। इनके बाद तीसरे नंबर पर आए डिविलियर्स ने आते ही समरसेट के गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर दी। उनकी नाबाद बड़ी पारी की बदाैलत मिडलेक्स ने समरसेट को 4 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। मलान ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी।

टीम को मिली थी जीत
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी समरसेट को पहला झटका 13 रनों पर ही लग गया था। हालांकि उनके दूसरे व तीसरे नंबर खिलाड़ियों ने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की लेकिन मिडलेक्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए समरेसट को निपटाना शुरू कर दिया। समरसेट की पूरी टीम 17.2 ओवर में 180 रनों पर ढेर हो गई और मिडलेक्स ने 35 रनों से जीत दर्ज कर ली।

इस गेंदबाज की डिविलियर्स ने लगाई क्लास
इस मैच में डिविलियर्स ने समरसेट के गेंदबाद स्टीवन फिन की जमकर क्लास लगाई। फिन ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 62 रन लुटा दिए। हालांकि उनके नाम 2 विकेट भी रहे, लेकिन डिविलियर्स ने उनकी लेंथ बिगाड़ते हुए बड़ी पारी खेल डाली। बता दें कि डिविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी और सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड है। इन्होंने एक ही मैच में दोनों कीर्तिमान हासिल किए थे। 2015 में जोहान्सबर्ग में विंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे में डिविलियर्स ने 44 गेंदों पर 149 रनों की पारी खेली थी। पहले उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सबसे तेज पचास का रिकॉर्ड बनाया और फिर 31 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
