Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: T20I में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल

अहमदाबादः भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए पहले मुकाबले का हिस्सा थे और उन्होंने 1 विकेट लिया था। इस मुकाबले से पहले यजुवेंद्र चहल जसप्रीत बुमराह के साथ टाई पोजीशन में थे।

जैसे ही उन्होंने शुक्रवार को सातवें ओवर की अंतिम गेंद फेंकी और 28 रनों के स्कोर पर जॉस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया तो वैसे ही उन्होंने यह रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से इस सीरीज का हिस्सा नहीं है।

चहल के पास अब 46 टी 20i से 8.34 प्रति ओवर की इकॉनोमी से 60 विकेट हैं। दूसरी ओर बुमराह के 50 टी 20i में 20.25 औसत पर 59 विकेट हैं और इकॉनोमी रेट 6.66 रन प्रति ओवर है। चहल के लिए यह एक और उपलब्धि भी थी कि 2016 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी 20i पदार्पण करने के बाद भारत के लिए यह उनका 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। एकदिवसीय क्रिकेट में, चहल ने बेहतर वापसी की और 54 मैचों में 92 विकेट लिए।

हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली है और पांच मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से पिछड़ गया है। भारतीय बल्लेबाजों ने केवल श्रेयस अय्यर के दम पर ही अपनी पारी को खड़ा किया। श्रेयस अय्यर ने 67 रनों की पारी खेली जिसने कोहली एंड कंपनी को 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाने का स्कोर दिया। इंग्लैंड के पास काफी हाई पावर बैटिंग है और उनके सामने बहुत ही छोटा स्कोर था जिसको उन्होंने 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Story first published: Saturday, March 13, 2021, 11:07 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+