Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DD vs RCB के बीच मुकाबले में रबाडा-चाहर की नजरें पर्पल कैप पर

नई दिल्ली। आईपीएल का यह सीजन संभवत: अबतक के सबसे दिलचस्प सीजन में से एक है। ऐसा पहली बार है जब आईपीएल में सिर्फ 2 लीग मैच बचे हैं लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी। अभी तक आधिकारिक रूप से सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में पहुंची है। आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का अहम मुकाबला है। दोनों ही टीमों में से जो भी टीम आज जीतेगी उसका प्लेऑफ में सीट पक्की हो जाएगी। जबकि हारने वाली टीम को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।

प्लेऑफ की रेस दिलचस्प
आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। दोनों ही टीमें 13 मैचों के बाद 14-14 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आज के मुकाबले में दो गेंदबाजों पर हर किसी की नजर रहेगी। दिल्ली की ओर से कैगिसो रबाडा आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह और रबाडा पहले व दूसरे पायदान पर हैं। जबकि आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल चौथे पायदान पर हैं।

टॉप -4 में दोनों गेंदबाज
आईपीएल के इस सीजन में जसप्रीत बुमरा और रबाडा के नाम 23 विकेट हैं जबकि युजवेंद्र चहल ने अबतक 20 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में दोनों ही गेंदबाज पर्पल कैप पर अपनी नजर बनाए हैं। इस बार के आईपीएल के सीजन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। दोनों ही गेंदबाज आज अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के मैच में अगर दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो कल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मुकाबला सबसे अहम हो जाएगा। बता दें कि आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के पास 14-14 अंक हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की प्लेऑफ की संभावना
पिछले तीन मैचों में लगातार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से टीम का रन रेट भी कम हुआ है। ऐसे में आज आरसीबी के खिलाफ दिल्ली का मुकाबला काफी अहम है। दोनों ही टीमों का लीग में यह आखिरी मैच है, लिहाजा दोनों ही टीम आज का मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। दोनों में से जो भी टीम आज जीतेगी वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी जबकि हारने वाली टीम को रन रेट के भरोसा और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 13:31 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+