साइकिलिंग चैम्पियनशिप : इसो एलबेन ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मैडल

नई दिल्ली। यूसीआई जूनियर ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप में युवा साइकिलिस्ट इसो एलबेन ने स्विट्जरलैंड के ऐगले में रजत पदक जीतकर नया इतिहास कायम कर दिया। वह भारत के लिये पहला पदक जीतने वाले साइकिलिस्ट बन गये। अंडमान निकोबार के 17 वर्षीय साइकिलिस्ट ने फाइनल स्प्रिंट में चेक गणराज्य के जाकुब स्टास्टनी पर दबाव बनाया लेकिन बाद में रजत पदक जीतने में सफल रहे। कजाखस्तान के साइकिलिस्ट एंड्रे चौगे ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसो रेस के रोमांचक फोटो फिनिश में स्वर्ण पदकधारी स्टास्टनी से महज 0.017 सेकेंड से पीछे रहे। पहले दौर में वह 200 मीटर हीट में 10.851 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहे थे। इसो ने अंतरराष्ट्रीय साइकिल संघ (यूसीआई) से कहा, ''मैं आगे रहना चाहता था और किसी भी टकराव से बचना चाहता था। मेरा मानना है कि मैं जीत सकता था लेकिन मैं फिर भी खुश हूं। लेकिन मैं खुश हूं। ''

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसो को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''बहुत बढ़िया, इसो। शानदार उपलब्धि। आप और अधिक पदक अपने नाम करो।

Story first published: Saturday, August 18, 2018, 11:23 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+