आज के मैच से पहले आकाश चोपड़ा और अजीत आगरकर ने बताया कौन सी टीम का है पलड़ा भारी
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज फाइनल में पहुंचने की जंग है। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतकर आईपीएल के फाइनल में अपनी सीट पक्की करने की कोशिश करेंगी। एक तरफ जहां दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचना चाहेगी तो दूसरी तरफ लय में नजर आ रही हैदराबाद की टीम एक बार फिर से आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहती है। मैच से पहले आकाश चोपड़ा और अजीत आगरकर का मानना है कि आज के मैच में हैदराबाद जीत की प्रबल दावेदार है।
आज के मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने कहा कि हैदराबाद की टीम का निसंदेह पलड़ा भारी है इसकी बड़ी वजह ये है कि टीम ने पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। टीम लगातार अच्छा खेल रही है। टीम के कप्तान डेविड वार्नर लगातार अच्छा खेल रही है। वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का भी मानना है कि हैदराबाद का पलड़ा आज के मैच में भारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की टीम अच्छी लगती है लेकिन हैदराबाद अच्छा खेल ररही है और आज उनका पलड़ा भारी है।
बता दें कि पिछले 4 मैंचों में हैदराबाद की टीम ने लगातार जीत दर्ज की है,ऐसे में आज की जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। आज के मैच पर हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर, शिखर धवन पर नजर रहेगी। दोनों ही बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं। वहीं दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली की टीम को नई बुलंदी तक पहुंचाया है, वह पहली बार दिल्ली को आईपीएल का खिताब दिलाने की कोशिश में लगे हैं। इस साल अय्यर ने आईपीएल में 2000 रनों के कीर्तिमान को पूरा कर लिया है। इस सीजन की बात करें तो वह 2 अर्धशतक के साथ 433 रन बना चुके हैं और 500 रन का कीर्तिमान से महज 67 रन दूर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
