Tokyo Olympics : बाॅक्सर सिमरनजीत सिंह को मिली हार, खत्म हुआ ओलंपिक का सफर
टोक्यो : महिला मुक्केबाजी के लाइटवेट वर्ग में भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत सिंह को राउंड ऑफ 16 मुकाबले के मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ उनका टोक्यो ओलंपिक 2020 का सफर भी समाप्त हो चुका है। सिमरनजीत को 60 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोन्डी से हार मिली। सुदापोर्न ने 5-0 से जीत दर्ज कर सिमरनजीत को ओलंपिक से बाहर कर दिया।
पहले राउंड में ही अनुभवी बाॅक्सर सुदापोर्न ने सिमरनजीत को दबाव में डाल दिया। पहले ही राउंड में पंजाह की इकलाैत बाॅक्सर सिमरनजीत को हार मिली। सभी जजों ने विपक्षी मुक्केबाज को पूरे अंक दिए हैं। दूसरे राउंड में भी सुदापोर्न हावी रहीं। यहां भी सिमरनजीत को हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर सभी जजों ने विपक्षी मुक्केबाज को 10/10 अंक दिए हैं। इसी के साथ सिमरनजीत की मेडल लाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
