अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे वूल्मर
किंग्सटन. 10 नवंबर.वार्ता. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व फिटनेस ट्रेनर मरे स्टीवेंसन ने कहा है कि टीम के दिवंगत कोच बाब वूल्मर ने कैरेबियाई विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की योजना बना ली थी
लेकिन वूल्मर की यह मंशा पूरी नहीं हो सकी और विश्व कप में 17 मार्च को आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की अप्रत्याशित हार के एक दिन बाद ही उनकी अपने होटल के कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी
विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम के साथ रहे स्टीवेंसन ने वूल्मर प्रकरण की अदालती सुनवायी के दौरान बताया कि वूल्मर ने आयरलैंड के खिलाफ हार के तत्काल बाद उनसे कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच उनका अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा 1 आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद ही पाकिस्तान की विश्व कप से विदायी पक्की हो गयी थी और जिम्बाब्वे का मैच महज औपचारिकता ही रह गया था
स्टीवेंसन के मुताबिक वूल्मर इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान लौटने से घबरा रहे थे 1 उन्होंने कहा... मैंने वूल्मर को टीम के आपरेशन मैनेजर असद मुस्तफा से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख का फोन नंबर मांगते हुये सुना1 वह टीम के साथ अपने भविष्य के बारे में बात करना चाह रहे थे 1.... स्टीवेंसन के मुताबिक वूल्मर ने मुस्तफा से कहा था कि वह सीधे पाकिस्तान न.न लौटकर भावनाओं का ज्वार थमने के बाद वहां जाना चाहेंगे 1 उन्होंने कहा... वूल्मर ने आयरलैंड मैच के बाद मुसे कहा कि उनके कमरे में शैंपेन की दो बोतलें रखी हैं जिन्हें वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान पीना चाहेंगे क्योंकि वह उनका अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा 1.... प्रेम.राज.ति्रपाठी2018वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications