आकाश चोपड़ा ने चुनी माैजूदा समय की बेस्ट टेस्ट टीम, 15 खिलाड़ी किए शामिल
नई दिल्ली। आए दिन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी फेवरेट टीम का चयन कर रहे हैं या फिर नए सितारों को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने माैजूदा समय की बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है जिसमें 15 खिलाड़ियों को जगह दी है। उन्होंने अपनी 15 सदस्यीय टीम में कोहली को कप्तान बनाया है जबकि केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है।

कोहली को बनाया कप्तान
आकाश ने ओपनिंग के लिए मयंक अग्रवाल और टॉम लैथम को चुना है। अग्रवाल ने भारतीय टीम के लिए शिखर धवन की जगह माैका पाने पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। मध्यक्रम में नंबर तीसरे नंबर पर आकाश चोपड़ा ने स्टीव स्मिथ को चुना है और नंबर 4 पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह दी है। आकाश ने कोहली को अपनी बेस्ट टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया है। वहीं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को 5 नंबर के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि नंबर 3 पर जगह नहीं बन रही थी, इसलिए रूट को नंबर 5 पर खिलाना पड़ा है। छठे नंबर पर इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चुना है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर क्विंटन डी कॉक का चयन किया।

ऐसी है गेंदबाजी
वहीं गेंदबाजी की अगर बात करें तो आकाश चोपड़ा ने पैट कमिंस, नील वैगनर, जसप्रीत बुमराह और नाथन लियोन को चुना है। 12वें नंबर पर आकाश चोपड़ा ने मार्नस लैबुशेन और 13वें नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को चुना है। 14वें नंबर पर बीजे वॉटलिंग और 15वें नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में जगह दी।

ऐसी है टीम
टॉम लैथम, मयंक अग्रवाल, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), जो रूट, बेन स्टोक्स, क्टिंन डी कॉक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नील वैगनर, जसप्रीत बुमराह, नाथन लियोन, मार्नस लैबुशेन, बाबर आजम, बीजे वॉटलिंग और स्टुअर्ट ब्रॉड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
