Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साहा की तारीफ शास्त्री को पड़ी भारी, लोगों ने लगा दी क्लास, पूछा-तो धोनी बेस्ट नहीं?

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का रोमांच पूरे शबाब पर हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर इस वक्त रिद्धिमान साहा छाए हुए हैं, आम से लेकर खास तक हर कोई साहा की तारीफ कर रहा है, उनकी आईपीएल मैच में खेली गई 45 गेंदों पर 87 रन की पारी ने दिग्गजों का भी दिल जीत लिया है लेकिन उनकी तारीफ करना टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को भारी पड़ गया है और वो ट्विटर पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं, दरअसल साहा का तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने उन्हें दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर बता दिया था।

शास्त्री ने साहा के लिए Tweet किया था कि ''दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर ने दिल्ली के खिलाफ रात बेजोड़ प्रदर्शन किया।", जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए और लोग शास्त्री से सवाल करने लगे कि फिर धोनी कहां है शास्त्री जी? , अगर साहा बेस्ट है तो फिर महेंद्र सिंह धोनी क्या हैं?,

इस तरह से सवालों से इस वक्त सोशल मीडिया बुरी तरह से पटा हुआ है, लोग जमकर रविशास्त्री को ट्रोल कर रहे हैं। मालूम हो कि दिल्ली के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में साहा ने अहम रोल निभाया था।

हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 19 ओवर में 131 रन ही बना सकी। साहा ने ओपनिंग में आते हुए 45 गेंदों पर 87 रनों की सरप्राइज पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल हैं और हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स पर 88 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में जीत के बाद साहा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था।

मालूम हो कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रिद्धिमान साहा का चयन हुआ है, बता दें कि आइपीएल 2020 के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल, तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल और चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 16:03 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+